REET Mains 3rd Grade Level 1

3rd Grade Level 1 Syllabus

राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा (REET Mains) के अंतर्गत 3rd Grade Level 1 (कक्षा 1 से 5) का पूरा syllabus, exam pattern और भागवार topics यहां arranged format में दिए गए हैं।

Exam Pattern

परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है, जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है।

भागविषयकुल अंक
भाग 1राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा100 अंक
भाग 2राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, RTE अधिनियम और करंट अफेयर्स80 अंक
भाग 3विद्यालय विषय - हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन50 अंक
भाग 4शैक्षणिक रीति विज्ञान (Pedagogy)40 अंक
भाग 5शैक्षणिक मनोविज्ञान (Educational Psychology)20 अंक
भाग 6सूचना तकनीकी (Information Technology)10 अंक
कुल अंक300 अंक

विशेष नोट: परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 भाग Negative Marking काटी जाएगी।

विस्तृत सिलेबस (Detailed Syllabus)

नीचे 3rd Grade Level 1 REET Mains syllabus को भागवार व्यवस्थित किया गया है।

भाग 1 • 100 अंक

राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजस्थानी भाषा

भूगोल

राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप, मानसून तंत्र एवं जलवायु, अपवाह तंत्र, नदियाँ, झीलें, बांध, वन-संपदा, वन्य जीव-जंतु, अभयारण्य, मृदाएँ, प्रमुख फसलें, जनसंख्या, जनजातियाँ, खनिज, ऊर्जा संसाधन, पर्यटन स्थल और यातायात।

इतिहास एवं संस्कृति

कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल, बैराठ, प्रमुख घटनाएं और राजवंश, किले, स्मारक, बावडियाँ, हवेलियाँ, मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोक नृत्य, संत, लोक देवता, 1857 की क्रांति, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।

राजस्थानी भाषा

राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ, प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ, प्रमुख साहित्यकार, राजस्थानी संत साहित्य और लोक साहित्य।

भाग 2 • 80 अंक

राजस्थान GK, शैक्षिक परिदृश्य, RTE और सामयिक विषय

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

राजस्थान के प्रतीक चिह्न, लोक कल्याणकारी योजनाएं, अनुसंधान केंद्र, धार्मिक स्थल, खिलाड़ी, प्रसिद्ध नगर एवं स्थल, उद्योग, राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था।

शैक्षिक परिदृश्य

शिक्षण-अधिगम के नवाचार, विद्यार्थियों के लिए केंद्र/राज्य योजनाएं और पुरस्कार, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और NEP के परिप्रेक्ष्य में राजस्थान।

RTE Act

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, राजस्थान RTE नियमावली-2011 और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश।

Current Affairs

राजस्थान की समसामयिक घटनाएं, राज्य की प्रमुख विकास योजनाएं, क्रियान्विति और अन्य सामयिक विषय।

भाग 3 • 50 अंक

विद्यालय विषय (School Subjects)

इस भाग में हर विषय से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

हिन्दी (10 अंक)

शब्द भेद, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम, शब्द शुद्धि, वाक्य शुद्धि, मुहावरे और लोकोक्तियाँ।

English (10 Marks)

Articles, Tense, Voice, Narration, Idioms & Phrases, One Word Substitution, Synonyms & Antonyms.

गणित (10 अंक)

पूर्ण संख्याएं, अभाज्य/भाज्य संख्याएं, जोड़, बाकी, गुणा, भाग, भिन्न, प्रतिशत, लाभ-हानि, सरल ब्याज, रेखा, कोण, परिमाप और क्षेत्रफल।

सामान्य विज्ञान (10 अंक)

अम्ल, क्षारक, लवण, तत्व, यौगिक, मिश्रण, भौतिक/रासायनिक परिवर्तन, गति, बल, प्रकाश, कोशिका, श्वसन, परिवहन और जनन।

सामाजिक अध्ययन (10 अंक)

राजस्थान परिचय, मुगल-राजपूत संबंध, आधुनिक राजस्थान, पृथ्वी के स्थल रूप, भारत की वनस्पति/वन्य जीव, संविधान, पंचायती राज और राजस्थान की अर्थव्यवस्था।

भाग 4 • 40 अंक

शैक्षणिक रीति विज्ञान / शिक्षण विधियाँ

इस भाग में प्रत्येक विषय की शिक्षण विधियों से 8 अंक के प्रश्न होंगे।

हिन्दी शिक्षण विधियाँ

भाषा कौशल, भाषायी विकास, हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम, शिक्षण सामग्री, मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण।

English Pedagogy

Principles, Communicative English Language Teaching, methods, challenges, evaluation and remedial teaching.

गणित शिक्षण विधियाँ

गणित की शिक्षण विधियाँ, उपागम, चुनौतियाँ, सहायक सामग्री, मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण।

विज्ञान शिक्षण विधियाँ

विज्ञान शिक्षण विधियाँ, उपागम, सहायक सामग्री, मूल्यांकन विधियाँ और उपचारात्मक शिक्षण।

सामाजिक अध्ययन शिक्षण

सामाजिक अध्ययन की संकल्पना, प्रकृति, शिक्षण विधियाँ, शिक्षण सहायक सामग्री, मूल्यांकन प्रक्रिया और उपचारात्मक शिक्षण।

भाग 5 • 20 अंक

शैक्षणिक मनोविज्ञान

  • बाल विकास: अर्थ, सिद्धांत और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
  • वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव।
  • व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार, कारक और मापन।
  • बुद्धि: संकल्पना, बुद्धि सिद्धांत और मापन।
  • अधिगम: अर्थ, कारक, सिद्धांत, प्रक्रियाएं और विविध अधिगमकर्ता।
  • अधिगम कठिनाइयाँ, अभिप्रेरणा और समायोजन।

भाग 6 • 10 अंक

सूचना तकनीकी

  • सूचना प्रौद्योगिकी के आधार (Basics of IT)।
  • IT Tools: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।
  • सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग (Applications of IT)।
  • सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव (Social Impacts of IT)।