ToolShala CTET Resource

CTET Paper 1 Syllabus

कक्षा 1 से 5 के प्राइमरी टीचर्स के लिए CTET Paper 1 का पूरा chapter-wise syllabus, exam pattern, marks breakup और preparation focus एक जगह देखें।

Paper 1 Pattern

CTET Paper 1: संक्षिप्त परीक्षा पैटर्न

CTET Paper 1 का कुल पेपर 150 अंकों का होता है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। इसे हल करने के लिए 2.5 घंटे (150 मिनट) का समय मिलता है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
1. बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP)3030
2. भाषा I (Language I - अनिवार्य)3030
3. भाषा II (Language II - अनिवार्य)3030
4. गणित (Mathematics)3030
5. पर्यावरण अध्ययन (EVS)3030
कुल (Total)150150

अध्याय-वार विस्तृत पाठ्यक्रम

नीचे CTET Paper 1 का complete chapter-wise detailed syllabus दिया गया है।

30 Questions

1. बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

भाग (क): बाल विकास - प्राथमिक विद्यालय का बालक (15 प्रश्न)

  • विकास की अवधारणा और अधिगम के साथ इसका संबंध।
  • बालकों के विकास के मुख्य सिद्धांत।
  • आनुवंशिकता और पर्यावरण का प्रभाव।
  • समाजीकरण की प्रक्रियाएं: शिक्षक, अभिभावक और मित्र।
  • जीन पियाजे, लॉरेंस कोहलबर्ग और लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत और आलोचनात्मक व्याख्या।
  • बाल-केंद्रित और प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा।
  • बुद्धि का आलोचनात्मक परिप्रेक्ष्य और बहु-आयामी बुद्धि।
  • भाषा और विचार।
  • जेंडर भूमिकाएं, जेंडर-पूर्वाग्रह और शैक्षणिक व्यवहार।
  • व्यक्तिगत भिन्नताएं: भाषा, जाति, लिंग, समुदाय और धर्म की विविधता।
  • अधिगम के लिए मूल्यांकन, अधिगम का मूल्यांकन, स्कूल-आधारित मूल्यांकन और CCE।

भाग (ख): समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (5 प्रश्न)

  • गैर-लाभप्रद और वंचित पृष्ठभूमि वाले शिक्षार्थियों की आवश्यकताएं।
  • सीखने संबंधी समस्याओं और कठिनाइयों जैसे डिस्लेक्सिया, डिस्ट्राफिया आदि से ग्रस्त बच्चों की आवश्यकताएं।
  • प्रतिभाशाली, रचनात्मक और विशिष्ट रूप से सक्षम शिक्षार्थियों की आवश्यकताएं।

भाग (ग): अधिगम और शिक्षाशास्त्र / पेडागोजी (10 प्रश्न)

  • बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं; स्कूल में सफलता/असफलता के कारण।
  • शिक्षण-अधिगम की बुनियादी प्रक्रियाएं और सामाजिक गतिविधि के रूप में अधिगम।
  • समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा।
  • बच्चों की त्रुटियों को सीखने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम के रूप में समझना।
  • संज्ञान और संवेग।
  • अभिप्रेरणा और अधिगम।
  • अधिगम में योगदान देने वाले व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारक।

30 Questions

2. भाषा I (Language I)

यह भाषा सामान्यतः वह होती है जिसमें आपकी पकड़ सबसे अच्छी हो, जैसे हिंदी या अंग्रेजी।

भाग (क): भाषा बोधगम्यता (15 प्रश्न)

  • दो अपठित गद्यांश/पद्यांश: एक गद्य या नाटक और एक कविता।
  • गद्यांशों के आधार पर समझ, निष्कर्ष, व्याकरण और मौखिक क्षमता से संबंधित प्रश्न।

भाग (ख): भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)

  • अधिगम और अर्जन।
  • भाषा शिक्षण के मुख्य सिद्धांत।
  • सुनने-बोलने की भूमिका और भाषा का उपकरण के रूप में उपयोग।
  • मौखिक और लिखित संप्रेषण में व्याकरण की भूमिका।
  • विविध कक्षा में भाषा सिखाने की चुनौतियाँ, कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार।
  • भाषाई कौशल: सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना।
  • भाषा समझ और प्रवीणता का मूल्यांकन।
  • TLM: पाठ्यपुस्तक, बहु-मीडिया सामग्री और बहुभाषी संसाधन।
  • उपचारात्मक शिक्षण।

30 Questions

3. भाषा II (Language II)

यह भाषा, भाषा I से अलग होनी चाहिए; जैसे यदि भाषा I हिंदी है, तो भाषा II अंग्रेजी या संस्कृत आदि हो सकती है।

भाग (क): बोधगम्यता (15 प्रश्न)

  • दो अपठित गद्यांश: दोनों गद्य आधारित हो सकते हैं - तार्किक, साहित्यिक, वैज्ञानिक या कथात्मक।
  • इन पर आधारित समझ, व्याकरण और शाब्दिक योग्यता के प्रश्न।

भाग (ख): भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)

इसका पाठ्यक्रम भाषा I के पेडागोजी सेक्शन जैसा ही होता है: अधिगम, शिक्षण सिद्धांत, भाषाई कौशल, मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण।

30 Questions

4. गणित (Mathematics)

भाग (क): विषय-वस्तु (15 प्रश्न)

  • ज्यामिति और आकृतियाँ।
  • आकार और स्थानिक समझ।
  • हमारे चारों ओर ठोस पदार्थ।
  • संख्या प्रणाली: स्थानीय मान और जातीय मान।
  • जोड़ना और घटाना।
  • गुणा और भाग।
  • मापन और वजन।
  • समय और कैलेंडर।
  • आयतन और धारिता।
  • डेटा हैंडलिंग।
  • पैटर्न।
  • धन / मुद्रा।

भाग (ख): शिक्षणशास्त्रीय मुद्दे (15 प्रश्न)

  • गणित की प्रकृति और तार्किक सोच; बच्चों की सोच और तर्क के पैटर्न।
  • पाठ्यचर्या में गणित का स्थान।
  • गणित की भाषा।
  • सामुदायिक गणित।
  • औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से मूल्यांकन।
  • शिक्षण की समस्याएं और त्रुटि विश्लेषण।
  • नैदानिक और उपचारात्मक शिक्षण।

30 Questions

5. पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies - EVS)

भाग (क): विषय-वस्तु (15 प्रश्न)

यह खंड NCERT कक्षा 3 से 5 की किताबों पर आधारित होता है और 6 प्रमुख themes के इर्द-गिर्द घूमता है।

  1. परिवार और मित्र: रिश्ते/संबंध, कार्य और खेल, जानवर, पौधे।
  2. भोजन।
  3. आश्रय / आवास।
  4. पानी।
  5. यात्रा।
  6. चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं।

भाग (ख): शिक्षणशास्त्रीय मुद्दे (15 प्रश्न)

  • EVS की अवधारणा और दायरा।
  • EVS का महत्व और एकीकृत EVS।
  • पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा।
  • सीखने के सिद्धांत।
  • विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के साथ संबंध और उनका दायरा।
  • अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के दृष्टिकोण।
  • गतिविधियाँ और व्यावहारिक कार्य/प्रयोग।
  • चर्चा और सतत व्यापक मूल्यांकन (CCE)।
  • शिक्षण सामग्री/एड्स।
  • पर्यावरण शिक्षण में आने वाली समस्याएं।