REET Level 1 Preparation

REET Level 1 Syllabus: कक्षा 1 से 5

REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) Level 1 का detailed syllabus, exam pattern, marks distribution और subject-wise topics यहां एक structured revision format में दिए गए हैं।

REET Pre Level 1

परीक्षा प्रतिरूप (Exam Pattern)

कुल प्रश्न

150 MCQs

कुल अंक

150

समय अवधि

150 मिनट

Negative Marking

नहीं

अनुभागविषयप्रश्नअंक
Aबाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)3030
Bभाषा I3030
Cभाषा II3030
Dगणित3030
Eपर्यावरण अध्ययन3030
कुल5 अनुभाग150150

Subject-wise Detailed Syllabus

REET Level 1 ke har section ke major topics aur pedagogy areas ko topic-wise revise karein.

30 प्रश्न / 30 अंक

अनुभाग A: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

  • बाल विकास: वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के सिद्धांत, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और संवेगात्मक आयाम।
  • विकास को प्रभावित करने वाले कारक: परिवार, विद्यालय, आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका।
  • अधिगम: अर्थ, संकल्पना, प्रक्रियाएँ, अधिगम का स्थानांतरण और अभिप्रेरणा का प्रभाव।
  • थॉर्नडाइक, पावलोव, स्किनर, कोहलर, पियाजे, वायगोत्स्की, बांडुरा और गैग्ने के अधिगम सिद्धांत।
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ, व्यक्तित्व की संकल्पना, प्रकार और मापन की प्रक्षेपी व अप्रक्षेपी विधियाँ।
  • बुद्धि: गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धांत, गिल्फोर्ड का त्रि-आयामी सिद्धांत और बुद्धि मापन।
  • विविध अधिगमकर्ता: पिछड़े, मानसिक मंद, प्रतिभाशाली, सृजनात्मक, वंचित और CWSN बच्चे।
  • अधिगम अक्षमताएं: Dyslexia, Dysgraphia, Dyscalculia और ADHD।
  • समायोजन, रक्षात्मक युक्तियाँ, NCF-2005, NEP-2020, CCE, उपलब्धि परीक्षण, Action Research और RTE-2009।

प्रत्येक भाषा: 30 प्रश्न / 30 अंक

अनुभाग B & C: भाषा I एवं भाषा II

नोट: परीक्षार्थी को दो अलग-अलग भाषाएँ चुननी होती हैं, जैसे भाषा I हिन्दी और भाषा II संस्कृत या अंग्रेजी।

भाषा I (हिन्दी/अंग्रेजी/संस्कृत आदि)

  • अपठित गद्यांश आधारित व्याकरण, शब्द ज्ञान, तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द।
  • पर्यायवाची, विलोम, वाक्यांश के लिए एक शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, लिंग, वचन और काल परिवर्तन।
  • वाक्य के अंग, वाक्य के प्रकार, मुहावरे, लोकोक्तियाँ और विराम चिह्न।
  • भाषा शिक्षण के उपागम, सुनना-बोलना-पढ़ना-लिखना कौशल, TLM और उपचारात्मक शिक्षण।

भाषा II (संस्कृत/अंग्रेजी/उर्दू आदि)

  • अपठित गद्यांश/पद्यांश आधारित व्याकरण, श्लोक/कविता पंक्तियों पर आधारित प्रश्न।
  • सन्धि, समास, कारक, विभक्ति, प्रत्यय, शब्दरूप, धातुरूप और अव्यय प्रश्न।
  • विशेषण-विशेष्य भाव और बुनियादी अलंकार।
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत, चुनौतियाँ, दृश्य-श्रव्य साधन और मूल्यांकन विधियाँ।

30 प्रश्न / 30 अंक

अनुभाग D: गणित एवं शिक्षण विधियां

गणित में सामान्यतः 20 प्रश्न विषय-वस्तु और 10 प्रश्न शिक्षण विधियों से पूछे जाते हैं।

  • संख्या प्रणाली: 1 करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मान, जातीय मान और तुलना।
  • मूल संक्रियाएँ: जोड़, घटाव, गुणा और भाग।
  • भारतीय मुद्रा: रुपये-पैसे का लेन-देन और दशमलव रूप में जोड़-घटाव।
  • भिन्न: उचित, अनुचित, मिश्र, समतुल्य भिन्न, तुलना और संक्रियाएँ।
  • गुणनखंड एवं गुणज: अभाज्य/भाज्य संख्याएँ, अभाज्य गुणनखंड, LCM और HCF।
  • ऐकिक नियम, औसत, लाभ-हानि और सरल ब्याज।
  • ज्यामिति: रेखा, कोण, त्रिभुज, आयत, वर्ग, वृत्त और उनके गुणधर्म।
  • क्षेत्रमिति: आयत और वर्ग का परिमाप तथा क्षेत्रफल।
  • मापन: समय, वजन, क्षमता, लंबाई और मानक इकाइयों में रूपांतरण।
  • गणित शिक्षण: प्रकृति, तार्किक चिंतन, पाठ्यचर्या में स्थान, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, त्रुटि विश्लेषण, नैदानिक और उपचारात्मक शिक्षण।

30 प्रश्न / 30 अंक

अनुभाग E: विज्ञान एवं पर्यावरण अध्ययन

EVS में सामान्यतः 20 प्रश्न पर्यावरण/सामान्य विज्ञान और 10 प्रश्न शिक्षण विधियों से पूछे जाते हैं।

  • परिवार और सामाजिक बुराइयाँ: एकल/संयुक्त परिवार, बाल विवाह, दहेज, बाल श्रम, चोरी, नशाखोरी और कानूनी प्रावधान।
  • वस्त्र और आवास: ऋतु अनुसार वस्त्र, हथकरघा, जीव-जंतुओं के आवास, लेह, इग्लू, कच्चे मकान और स्वच्छता।
  • व्यवसाय और सार्वजनिक स्थल: कृषि, पशुपालन, हस्तकला, विद्यालय, चिकित्सालय, डाकघर, बैंक, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय संपत्ति, जल/विद्युत बचत और यातायात संकेत।
  • राजस्थान की संस्कृति: मेले, त्योहार, लोक कलाएँ, लोक नृत्य, पहनावा, आभूषण, किले, स्मारक, चित्रकला, लोक देवता, संत और महापुरुष।
  • सजीव जगत: पौधों-जंतुओं के लक्षण, पोषण, श्वसन, उत्सर्जन और अनुकूलन।
  • मानव शरीर: श्वसन, पाचन और परिसंचरण तंत्र के प्रमुख अंग और कार्य।
  • पोषण, स्वास्थ्य और रोग: संतुलित आहार, कुपोषण, क्वाशियोरकर, मरास्मस, हैजा, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और स्वच्छ भारत मिशन।
  • पृथ्वी और अंतरिक्ष: सौरमंडल, ग्रह, उपग्रह, अंतरिक्ष अन्वेषण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री और पर्वतरोहण।
  • EVS शिक्षण: संकल्पना, व्याप्ति, एकीकृत पर्यावरण अध्ययन, पर्यावरण शिक्षा के सिद्धांत, विज्ञान/सामाजिक विज्ञान से संबंध, गतिविधियाँ, प्रयोगात्मक कार्य, CCE, TLM और शिक्षण समस्याएं।